जूस विक्रेता ने बर्तन साफ करने की बात को लेकर चाकू से युवक पर किया हमला, केस दर्ज

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ निवासी एक युवक को जूस विक्रेता से बर्तन साफ करने की बात कहना महंगा पड़ गया। युवक को मनबढ़ो ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी से, थाना क्षेत्र के नौसढ़ निवासी रवि निषाद पुत्र धम्मन निषाद जो वृहस्पतिवार को बाघागाड़ा में शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात्रि में 10.30 बजे के करीब चौराहे पर स्थित एक दुकान पर जूस पीने गया, तो जूस विक्रेता बिना बर्तन साफ किए जूस बनाने लगा, तो उसने बर्तन साफ करने की बात कही तो आरोपी आग बबूला हो गया, और गाली गलौज करते हुए अपने परिजन के साथ मिलकर मारना पीटना शुरू कर दिया, और दुकान में रखे नारियल काटने वाले चाकू से युवक पर कई बार हमला कर घायल कर दिया।

पुलिस ने पीड़ित के चाचा भवन निषाद पुत्र स्व परदेशी निषाद की तहरीर पर आरोपी दिग्विजय निषाद अजय, विजय, महेंद्र, सतवारी के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *