बड़हलगंज/ गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज नगर पंचायत में आयोजित शोक सभा कार्यक्रम में अहमदाबाद विमान दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि देकर घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
शुक्रवार को नगरपंचायत बड़हलगंज के विश्वनाथ उमर सभागार में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा के दौरान अहमदाबाद विमान दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना के साथ घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकार राम समुख, सभासद जितेन्द्र पासवान, रवि साहनी, राकेश राय, लक्ष्मण साहनी, सुनील कुमार (लिपिक) सन्तोष जायसवाल, अनूप जायसवाल,
कृष्ण कुमार गुप्ता, अजय सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव (सोनू ), सुरेश उमर, राजेश जायसवाल, हिमांशु गौड़, बिपुल साहनी, रविन्द्र, जुनैद, पप्पू यादव, उमेश यादव, राजेश पटेल, विकास गौड़, पंकज पाण्डेय, विजय राजभर, राजकुमार जायसवाल, नियाज़ अहमद, विजय शर्मा ( लल्लू ), विष्णु गुप्ता, मनीष उमर आदि मौजूद थे।
Leave a Reply