कांग्रेसियों द्वारा संविधान बचाओं रैली का किया गया आयोजन, कांग्रेसियों ने भाजपा पर किया हमला, राहुल गांधी को बताया देश की आवाज

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

सहजनवा में तहसील रोड स्थिति एक मैरिज हाल में कांग्रेसियो ने रविवार को संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद विमान हादसे व केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतको की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। वरिष्ठ काँग्रेसी नेता श्रवण पांडेय ने कहा कि वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी जनता की सरकार के बजाय एक व्यक्ति की सरकार चला रही है।देश में किसान, मजदूर, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय पर सरकार मौन है।

इस दौरान एसपी सिंह, ज्ञान पांडेय, अमित पांडेय, ने भी संबोधित किया।

इस दौरान संजय सिंह, मनोज यादव, ज्ञान पांडेय, राजीव पांडेय, महेंद्र मिश्र, कुशेन्द्र चौबे, आलोक शुक्ल, अमित त्रिपाठी, सत्येंद्र निषाद, गब्बू लाल प्रजापति, प्रधान चन्द्रभूषण पांडेय, सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *