आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत, दो बच्चे घायल

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

सहजनवा थाना क्षेत्र के समधिया चौकी अंतर्गत भरपही गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय खुशबू कुमारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।

जानकारी के अनुसार, भरपही गांव निवासी फेकन प्रसाद की पुत्री खुशबू (13 वर्ष), सागर भुज की पुत्री ज्योति (6 वर्ष) और सागर भुज के पुत्र अजय (10 वर्ष) शुक्रवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे के बाद परिजनों ने तीनों बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) थर्रापार पहुंचाया।

सीएचसी थर्रापार में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान खुशबू कुमारी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, ज्योति और अजय को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद परिजन घर ले गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *