गीडा सेक्टर 13 में महिला संचालित कर रही अवैध मॉडल शॉप, वीडियो वायरल, मदिरा, चीखना के साथ देह व्यापार का भी होता संचालन

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

गीडा सेक्टर 13 में देशी शराब के दुकान के आस पास एक महिला द्वारा अवैध मॉडल शॉप संचालन कराने का मामला प्रकाश में आया है। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो चुका है। सूत्रों की माने तो यहां शराब की चुस्की के साथ बकायदा अन्य चीजों की व्यवस्था महिला संचालक द्वारा किया जाता है। वह खुद लोगो को शराब परोसने के साथ अन्य सामानों को बना कर ग्राहक को उपलब्ध कराती है। साथ ही सूत्रों की माने तो यहां देह व्यापार का धंधा भी चलता है। जिससे महिला की मोटी कमाई भी होती है। यह सब कुछ होते हुए भी स्थानीय पुलिस को भनक नहीं है। जब पुलिस के जिम्मेदारों से शिकायत ग्रामीणों द्वारा किया जाता हैं तो एक, दो दिन दुकान बंद कर महिला फिर अपना अवैध धंधा शुरू कर देती है। अवैध मॉडल शॉप का संचालन करने वाली महिला काफी दबंग है। जिसके सामने पुलिस भी जाने से डरी सहमी रहती। महिला के हनक की वजह से गोरखा धंधा खूब फल फूल रहा है।

इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक गीडा विजय कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। खुद छापेमारी करेगे जांच में मामला सत्य पाया गया तो महिला के खिलाफ कारवाई की जायेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *