सोनबरसा चौराहे पर नही रुक रही चोरी की घटनाएं, इस बार चावल उठा ले गए चोर

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

हरपुर बुदहट थानान्तर्गत सोनबरसा पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित सोनबरसा चौराहे पर इस समय चोरो का आतंक छाया हुआ है। जिससे गल्ला ब्यवसाइयो में भय का माहौल है। अभी बीते 8 जून को गल्ला ब्यापारी और पूर्व कोटेदार जितेंद्र जायसवाल के पिकप से चोरो ने 12 बोरी गेंहू चुरा लिया था, अब और एक गल्ला ब्यापारी विकास जायसवाल की गाड़ी पर लदा 10 बोरी चावल बीती शनिवार की रात चोरों ने चुरा लिया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि चौराहे पर लगे सीसीटीवी के माध्यम से चोरो की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जायेगा।

*मुकदमा नही दर्ज होने से ब्यापारियों में गुस्सा, ब्यापारी समाज मुख्यमंत्री से करेगा शिकायत*

सोनबरसा चौराहे पर गल्ला ब्यवसाइयो के यहां से हो रही चोरी की घटना में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ब्यापारियों का आरोप है कि गेहूं और चावल चोरी के मामले में पीड़ित जितेंद्र जायसवाल और विकास जायसवाल द्वारा पुलिस चौकी पर तहरीर देने के बाद भी अभी तक पुलिस ने चोरो पर केस दर्ज नहीं किया, ब्यापारी समाज इस बात से भी खफा है कि सोनबरसा पुलिस चौकी के सीपाही चौकी से सटे सोनबरसा चौराहे पर भी रात्रि गस्त नही करते। ब्यापार प्रकोष्ठ के सँजोजक जितेंद्र जायसवाल का कहना है कि वह इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनता दरबार मे करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *