जाने माने निर्माता निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी की बहुचर्चित भोजपुरी फ़िल्म ‘दुल्हन वही जो धन ले आए’ ने यूट्यूब पर एक करोड़ व्यूज पर करके इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि पर इश्तियाक शेख बंटी बहुत ही खुश हैं और उन्हें चहुँओर से बधाइयां मिल रही हैं। यह फिल्म दहेज प्रथा पर आधारित है, जो दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ समाज में मैसेज देने का भी काम कर रही है।
बता दें कि फिल्म निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी जब भी कोई फिल्म बनाते हैं तो वह मनोरंजन तो करती ही है साथ ही समाज में जागरूकता लाने वाले मैसेज भी देती है। ऐसे में इश्तियाक शेख बंटी के होम प्रोडक्शन ‘थ्री आर फ़िल्म्स एंड प्रोडक्शन’ बैनर की पहली भोजपुरी फ़िल्म ‘दुल्हन वही जो धन ले आए’ दर्शकों का दिल जीत रही है। दहेज प्रथा पर प्रहार करने वाली यह फिल्म टीवी चैनल पर हाईएस्ट टीआरपी जीआरपी हासिल कर सुर्खियों में रही है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में विक्रांत सिंह, मणि भट्टाचार्य और ज्योति मिश्रा हैं। साथ में जे नीलम और अमित शुक्ला ने कमाल का अभिनय किया है।
गौरतलब है कि इश्तियाक शेख बंटी अपने निर्देशन में काफ़ी हिट फ़िल्में दे चुके हैं और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर टेक्निशियन उन्हें उच्च श्रेणी का निर्देशक माना जाता है। यही कारण था कि जब उन्होंने फ़िल्म निर्माण करने का फ़ैसला किया तो लोगों की उम्मीद उनसे काफी बढ़ गई थी और उस उम्मीदों पर इश्तियाक़ शेख बंटी बिल्कुल खरे उतरे । उनकी पहली होम प्रोडक्शन की भोजपुरी फ़िल्म ‘दुल्हन वही जो धन लाए’ को मिली ज़बरदस्त सफलता और लगभग पिछले कई महीने में सबसे ज़्यादा 27.4+ जीआरपी हासिल किया और दूसरे सप्ताह में भी 3रन में 13.6+ जीआरपी हासिल किया। फ़िल्म ट्रेड की माने तो ‘ये फ़िल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फ़िल्मों में से एक है। दहेज प्रथा पर बनी इस फ़िल्म को नेशनल अवार्ड में भेजा जाना चाहिए।’ ऐसा लोगों का भी कहना है।
उल्लेखनीय है कि जब इश्तियाक़ शेख बंटी से फिल्म ‘दुल्हन वही जो धन लाए’ की कामयाबी पर पूछा गया तो उन्होंने इसका श्रेय अपने दर्शकों को, अपने परिवार को और ख़ास तौर पर अपनी तीन बेटियों को दिया। उनका मानना है कि उनकी तीनों बेटिया रीफ़ा, रिदा और रोज़ा उनकी लिए काफ़ी लकी है। यही कारण है कि उन्होंने अपने बैनर का नाम 3आर फ़िल्म्स एंड प्रोडक्शन रखा है। उनकी 3आर फ़िल्म्स एंड प्रोडक्शन बैनर के तले बनी रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों में से ‘घूँघटवाली सुपरस्टार’, ‘सास मिर्ची बहू अचार’ आदि हैं। इसके अलावा जल्द ही उनके होम प्रोडक्शन से और भी कई बेहतरीन फिल्में दर्शकों को देखने को मिलने वाली हैं।
Leave a Reply