बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज कोतवाली परिसर में सोमवार को मुहर्रम के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह ने किया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि मुहर्रम का त्योहार शांति पूर्ण तरीके से मनावें। मुहर्रम के जुलूस को लेकर जहां भी किसी को कोई समस्या हो तो पुलिस को अवगत कराएं। अगर कहीं रास्ते में तार या पेड़ की डाल या अन्य कोई समस्या हो तो उसको जरूर बतावें। त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं पुलिस आपकी सुरक्षा में सदैव खड़ी है। कहीं भी कोई उपद्रव करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने हल्का दरोगा और सिपाहियों को ताजिया के रास्ते में आने वाली समस्याओं को ठीक कराने को कहा। कहा कि जुलूस में नियम से अधिक डीजे नहीं बजेगा। डीजे पर किसी प्रकार का आपत्तिजनक गाना नहीं बजेगा। डीजे के ऊपर बैठकर तलवार, चाकू आदि,शस्त्र को लेकर नहीं बैठें। क्योंकि डीजे ज्यादा ऊपर रहता है। ऊंचाई ज्यादा होने हाईटेंशन तार के संपर्क में आने की आशंका होती है, इसका ध्यान रखें।
एसएसआई कृष्ण कुमार गुप्ता, चौकी इंचार्ज अनीश कुमार सिंह, सुनील सिंह, विनय पांडेय, संतोष कुमार यादव, प्रितेश तिवारी, डा. शमिब, हफुजू रहमान अंसारी, इस्माइल चौधरी, बदरूजमा, हक्का कुरैशी, निजामुद्दीन अंसारी, सुबराती, सुभान कुरैशी, अब्दुल रहीम अंसारी, याकूब अंसारी आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply