बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी राष्ट्र की एकता और अखंडता को लेकर हमेशा समर्पित रहें है। वह एक राष्ट्र, एक विधान व एक निशान के लिए संकल्पित थें।
उक्त बातें सोमवार को बड़हलगंज नगर पंचायत के स्व विश्वनाथ उमर सभागार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक व चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कही। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता एवं अखंडता और स्वाभिमान की अखंड ज्योति रहा था। उनके सिद्धांत और विचार हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
इस दौरान मौजूद लोगों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पूर्व श्री उमर ने अम्बेडकर पार्क में वन विभाग के बैनर तले विभिन्न पौधों का रोपण किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी राम समुख, वन दरोगा मुन्नीलाल, सभासद राकेश राय, ऋषि चंद, दीपक शर्मा, रामदास मद्धेशिया, अष्टभुजा सिंह, राजकुमार निगम, अनूप जायसवाल, सुरेश उमर, कृष्णा गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, आर के तिवारी, मनोज निगम, सुनील कुमार, रविन्द्र कुमार, अमलेश कुमार, हिमांशु गौंड, आजाद अहमद, विजय यादव, प्रमोद पटवा, सुरेन्द्र तिवारी, अखिलेश शाही, दीनदयाल मद्धेशिया, राजेश पटेल, विष्णु गुप्ता, अजय भारती सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
Leave a Reply