किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने वृक्षारोपण कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर पिपरौली मंडल के शक्ति केंद्र भगवानपुर में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और राष्ट्र सेवा के प्रति जनजागरूकता फैलाना था।

मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता और अखंडता के लिए था। हम उनके विचारों और सिद्धांतों को जीवन में उतारने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम उसी संकल्प का प्रतीक है।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनय सिंह ने की। इस अवसर पर चेयरमैन महेश दुबे, मंडल अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिला मंत्री शुभम सिंह, सुरजीत सिंह, ऋषिकेश जायसवाल, उदय प्रताप सिंह, राम बुझारत पासी, धर्मराज गॉड, अशोक सम्राट, सुयॅकेश जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, वीरू शर्मा, बबलू सिंह और दिनेश सिंह सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *