लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पूर्व मंत्री समेत छह पुलिसकर्मी घायल

“सिकरीगंज थाना क्षेत्र में पूर्व मंत्री फतेहबहादुर सिंह का लिंक एक्सप्रेस महादेव के पास वे हुआ एक्सीडेंट पलट गई स्कॉर्पियों गाड़ी में सवार सभी लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं इलाज चल रहा है”

ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

खजनी। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर सोमवार शाम पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह की एस्कार्ट में चल रही स्कार्पियो गाड़ी के सामने से ट्रक आने पर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मंत्री की गाड़ी भी डिवाइडर से टकराई, लेकिन एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई और उन्हें बाएं हाथ में मामूली चोट आई। हादसे के कारण एक्सप्रेस-वे पर यातायात बाधित हुआ, जिसे बाद में बहाल किया गया। लिंक एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की शाम पूर्व मंत्री और कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह की एस्कार्ट में चल रही स्कार्पियों अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के दौरान फतेह बहादुर की गाड़ी भी डिवाइडर से टकरा गई, हालांकि एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई।उनके बाएं हाथ में चोट आई है।
शाम करीब सात बजे, पूर्व मंत्री लखनऊ जा रहे थे। सिकरीगंज क्षेत्र के छतिहारी गांव के पास उनकी एस्कार्ट में चल रही स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गई। पीछे चल रही उनकी कार के चालक ने ब्रेक लगाया लेकिन फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई।हादसे की सूचना मिलते ही सीओ खजनी, सिकरीगंज और खजनी थाने की फोर्स मौके पर पहुंची।

पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल, जबकि पूर्व मंत्री को बैंक रोड स्थित अग्रवाल हड्डी अस्पताल में भर्ती कराया गया।डाक्टरों के मुताबिक, उनके बाएं हाथ में चोट लगी है।हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे की लखनऊ लेन पर यातायात रोक दिया गया। जाम जैसी स्थिति बन गई थी। रात तक क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहन हटाए गए और यातायात बहाल किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *