किरन कांत वर्मा को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

रेणुका आर्ट और बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन 22 जून 2025 को नार्थ गांधी मैदान पटना में किया गया। यह कार्यक्रम था विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह का। इस समारोह में बिहार रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डा. बी बी सिंहा और बैंक ऑफ इंडिया के जोनल हेड ओ पी चौधरी मुख्य अतिथि थे। इस समारोह में भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने निर्देशक किरन कांत वर्मा को सुधा स्पर्श लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड उन्हें एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।

विदित हो कि, भोजपुरी सिनेमा के वरिष्ठ और सफल निर्देशकों में से एक किरण कांत वर्मा ने बतौर निर्देशक अपने कैरियर की शुरुआत 1986 में भोजपुरी फिल्म ‘बबुआ हमार’ से की थी। इसके बाद ‘कजरी’ (1990) ‘हक़ की लड़ाई’ (1996) और ‘हमार देवदास’ (2011) उनकी चर्चित फिल्म रही। कलात्मक सोच वाले कल्पनाशील व्यक्ति किरण कांत वर्मा ने कुछ लोकप्रिय नाटकों का निर्देशन भी किया है, जिनमें ‘गिद्दा’, ‘कर्फ्यू’, ‘दुलारी बाई’, ‘खेला पोलमपुर’, ‘बड़ी बुआजी’ और ‘गुलेल’ आदि शामिल हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *