तीन महीने में साठ सिनेमाघरों में रिलीज की गई समर सिंह की फ़िल्म ‘तेरा मेरा टशन’, सिलसिला जारी

भोजपुरी फिल्मों के देसी स्टार समर सिंह के हैरतअंगेज कारनामों और एक्शन से भरपूर भोजपुरी फिल्म ‘तेरा मेरा टशन’ तीन महीने में साठ सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। अगले सप्ताह शुक्रवार से फिर किसी न किसी सिनेमाहाल व मल्टीप्लेक्स में रिलीज की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फ़िल्म निर्माता अतुल मिश्रा ने समर सिंह के शानदार अभिनय, डांस व फाइट से सजी भोजपुरी फिल्म ‘तेरा मेरा टशन’ को 28 मार्च को बिहार के सिनेमाघरों में रिलीज किया था। उसके बाद से लगातार बिहार, झारखंड, गुजरात, मुंबई और उत्तर प्रदेश के वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहाल सहित कई सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स में ये फ़िल्म प्रदर्शित की गई। उसके बाद से लगातार हर हप्ते किसी न किसी सिनेमाहॉल व मल्टीप्लेक्स में रिलीज की जा रही है। इस तरह से पूरे तीन महीने में लगभग साठ सिनेमाघरों में फ़िल्म रिलीज की गई है और आगे भी ये सिलसिला जारी रहेगा।

बता दें कि आनंद मंदिर सिनेमा वाराणसी में रिलीज होने पर इस फ़िल्म के प्रीमियर पर समर सिंह दर्शकों व अपने फैंस से रूबरू होने सिनेमाहाल पर आए थे। जहाँ पर उनके मिलकर फैंस व दर्शक खुशी से झूम उठे और बहुत से लोगों ने सेल्फी भी लिया। दर्शकों से मिल रहे भरपूर प्यार आशीर्वाद पर समर सिंह ने सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और ऐसे ही हमेशा अपना प्यार आशीर्वाद बनाये रखने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि ब्लू हॉक एंटरटेनमेंट बैनर के तले निर्मित की गई फ़िल्म ‘तेरा मेरा टशन’ के निर्माता अतुल कुमार मिश्रा, सैयद जीशान अहमद, गजेंद्र सिंह हैं। निर्देशक अतुल कुमार मिश्रा हैं। लेखक वीरू ठाकुर, संगीतकार छोटे बाबा, अनुज तिवारी हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार समर सिंह, आयुषी तिवारी, विपिन सिंह, बालेश्वर सिंह, धीरज तिवारी, जेपी सिंह, नीलू यादव आदि हैं। टाइटल सांग में अभिनेत्री महिमा गुप्ता ने जलवा बिखेरा है। इस फ़िल्म के डीओपी विजय मंडल, फाइट मास्टर प्रदीप खड़का, कला निर्देशक रवीन्द्रनाथ गुप्ता, कार्यकारी निर्माता (ईपी) योगेश डी. पांडेय और अरशद शेख पप्पू हैं। प्रोडक्शन राहुल शर्मा ने किया है। पोशाक डिजाइनर विद्या और विष्णु का है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *