सहजनवा थाना क्षेत्र के जिगिना ओबरब्रिज से लेकर रहीमाबाद तक फोरलेन और सर्विस लेन के दोनों पटरियों के किनारे आए दिन ट्रक और टेलर खड़े मिलेंगे। जो कभी भी बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकते है। देखा जाय तो दिन हो या रात्रि, दोनो पटरियों पर लावारिस हालत में भारी वाहन खड़े रहते है। भारी वाहनों के खड़े रहने से राहगीरों को कभी कभी जाम की मार भी झेलनी पड़ती है। इसी बीच इन रास्ते में कोई और भारी वाहन गुजर रहा होता है, तो स्थित और भी दयनीय हो जाती है। राहगीरों को सफर तय करने में काफी समय व्यतीत करना पड़ता है। दोनो पटरियों के किनारे भारी वाहन खड़े होने से दुर्घटना की संभावना पूरी तरह बनी रहती है। ऐसा भी नहीं कि पुलिस प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के खड़ा होने पर कारवाई नहीं किया गया हो। लेकिन इन वाहनों के चालकों की आदत बन चुकी है। देखना है कि पुलिस अब इन भारी वाहनों के खिलाफ कब शिंकजा कसता है।
Leave a Reply