सावन मेला के मद्देनजर एडीएम और एसडीएम ने किया मुक्तिपथ का निरीक्षण

ब्यूरों प्रभारी —- विनय तिवारी

बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज सावन माह में बड़हलगंज क्षेत्र में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की देखरेख को लेकर एडीएम प्रशासन व एसडीएम गोला ने पुलिस प्रशासन के साथ घाटों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शनिवार को दोपहर बड़हलगंज पहुंचे एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्र और एसडीएम गोला अमित जायसवाल ने अधिशासी अधिकारी रामसमुख के साथ बड़हलगंज स्थित बाबा मुक्तिपथ परिक्षेत्र का निरीक्षण कर स्वच्छता, लाइट, पथप्रकाश, बेरिंगकेटिंग, चिकित्सा, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मौके पर मौजूद चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने उन्हें नगर पंचायत कर्मियों को घाटों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने स्नान के लिए सरयू तट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को तत्काल पूरा कराने के लिए भी कर्मचारियों को निर्देशित भी किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता सन्तोष जायसवाल, वरिष्ठ लिपिक सुनील कुमार, उमेश यादव, अखिलेश यादव, हिमांशू गौड़, आशीष उमर, विकास गौड़ आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *