पीड़ित 11 वर्ष से लगा रहा तहसील का चक्कर, आरोप: राजस्व विभाग ने लगा दिया फर्जी रिपोर्ट

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

सहजनवां तहसील क्षेत्र के वार्ड 12 के निवासी विजन सिंह पुत्र स्व सीताराम, चकमार्ग और निजी भूमि की पैमाईश के लिए 11 वर्ष से न्याय की गुहार लगा रहा है। लेकिन राजस्व विभाग के जिम्मेदारों द्वारा बार बार फर्जी रिपोर्ट लगा देने से पीड़ित को न्याय नहीं मिल रहा है। पीड़ित ने बताया कि गाटा संख्या 352 का पत्थर नशब के लिए आदेश 28 अगस्त 2021 में हुआ था, तथा गाटा 351 चकमार्ग के पैमाईश के लिए आदेश भी कराया है। तभी से राजस्व विभाग के जिम्मेदार फर्जी रिपोर्ट लगाकर इतिश्री कर रहे है। पीड़ित ने 2018 में सीएम से शिकायत दर्ज कराया था, तो जिम्मेदारों भूमि चिन्हित कर लेने का फर्जी रिपोर्ट लगा दिया है। जब पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो उसने फिर सीएम से शिकायत किया, तो राजस्व विभाग फिर खेल खेल गया। रिपोर्ट लगा दिया गया कि किसी कारण वश पैमाईश नहीं हो पाई और पैमाईश के लिए अगला तिथि 6 जून 2018 रखा गया। लेकिन बिना पैमाईश किए राजस्व विभाग के जिम्मेदारों ने रिपोर्ट लगा दिया कि विपक्षी पैमाईश नहीं करने दे रहे है। बार बार शिकायत के बाद राजस्व विभाग के जिम्मेदारों ने रिपोर्ट लगा दिया कि भूमि चिन्हित कर दी गई है। नगर पंचायत चकमार्ग कर कार्य शुरू कराने जा रहा है। पीड़ित इसके पूर्व कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाया है। लेकिन 11 वर्ष से उसे अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है।

इस संदर्भ में एसडीएम सहजनवा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *