भोजपुरी सिनेमा की यूट्यूब की क्वीन चांदनी सिंह ने मुंहतोड़ जवाब देकर हर किसी को हैरान कर दिया है। जी हां! हम बात कर रहे हैं भोजपुरी फिल्म “मकान’ के ट्रेलर की, जिसमें चांदनी सिंह ने हैरतअंगेज कारनामा करके बहुत से लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
सुलझे हुए फिल्म मेकर धीरू यादव द्वारा निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ का ट्रेलर प्यारो एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसमें चांदनी सिंह ने लीक से हटकर अदाकारी किया है। अभिषेक दूबे द्वारा निर्देशित इस फिल्म के कई सीन में सजीव अभिनय करके चाँदनी सिंह ने दर्शकों का मन द्रवित और आंखें नम कर दी हैं। संस्कारी बहू और मंदबुद्धि देवर का ख्याल रखने वाली भाभी के रूप में जहाँ चाँदनी सिंह ने सबका दिल जीत लिया है, तो वहीं आज सामाजिक तत्वों से टकराव और भ्रष्ट सिस्टम से लड़कर ‘मकान’ का हक दिलवाने के हैरतअंग्रेज कारनामा से लोगों को हैरान कर दिया है। मार्मिक, हृदयस्पर्शी भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ का ट्रेलर लोगों का दिल छू लिया है।
इस फ़िल्म को लेकर पर चाँदनी सिंह ने फिल्म निर्माता धीरू यादव का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दिल से धन्यवाद दिया है। साथ ही सभी शुभचिंतकों व चाहने वालों को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि ‘धीरू यादव जी जब भी कोई फिल्म बनाते हैं तो वे फिल्में आम जनता की समस्या और उसके समाधान पर आधारित होती हैं, जिससे लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ समाज को जागरूक करने का भी वे काम करते हैं। उन्होंने फिल्म ‘मकान’ का निर्माण करके मिसाल कायम किया है।’ उन्होंने अपने फैंस और ऑडियंस से अपील करते हुए कहा कि ‘फिल्म का ट्रेलर देखिए और अपना प्यार आशीर्वाद दीजिए।’
गौरतलब है कि प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी, एबीसीडी फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ के निर्माता धीरू यादव हैं। को-प्रोड्यूसर केशव माहेश्वरी हैं। निर्देशक अभिषेक दूबे हैं। लेखक धर्मेंद्र सिंह, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर गया राज, संगीतकार रत्नेश सिंह व शिवम सिंह यादव, गीतकार लिरिक्स छोटू यादव (सुरजीत), कैलाश कमल हैं। डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, कोरियोग्राफर महेश आचार्य, एडिटर अतुल चौहान, ट्रेलर एडिटर सनी सिन्हा, एसोसिएट डायरेक्टर आलोक सिंह, प्रोडक्शन कंट्रोलर योगेश पांडेय हैं। सहायक निर्देशक मनीष कुमार, अमर प्रसाद, मिक्सिंग इंजीनियर सरोज शर्मा हैं। बीजीएम डीजे भराली, डीआई सनी धनजल, वीएफएक्स और पब्लिसिटी डिजाइनर सोनू मधेशिया ने किया है। कॉस्ट्यूम डिजाइनर विवेक पटेल हैं। कला चंदन आर्ट, मेकअप तौफीक व देव, स्टिल बिट्टू बिहारी का है। पोस्ट प्रोडक्शन मैजिक क्रिएशन्स ने किया है। विशेष धन्यवाद संदीप कुमार यादव ‘विक्की’ का है।
Leave a Reply