खुशी कक्कड़, माही श्रीवास्तव का गीत ‘मरद कइसन’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज

भोजपुरी सिनेवर्ल्ड की मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा बेहतरीन से बेहतरीन भोजपुरी गाने लेकर संगीतप्रेमियों के बीच हाजिर होती है, जिसे सुनकर व देखकर लोगों का भरपूर मनोरंजन होता है। लोग अपने गांव घर से दूर रहकर भी अपनी जमीन से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। ऐसे में पॉपुलर सिंगर खुशी कक्कड़ की सुरीली आवाज में गाया हुआ और लोकप्रिय अदाकारा माही श्रीवास्तव के शानदार अभिनय से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘मरद कइसन’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लेकर आई है। इस गाने में खुशी कक्कड़ ने अपनी सुरीली स्वर का खूब जादू चला रही हैं। वहीं इस गाने में माही श्रीवास्तव इंडियन लुक में ब्लू कलर का साड़ी पहने जोरदार ठुमका लगाकर सबका मन मोह रही हैं। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस लोकगीत ‘मरद कइसन’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने की सिंगर खुशी कक्कड़ हैं। इस गाने में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अदायगी किया है। इस गीत को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकास यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘ये गाना एक अलग ही फ्लेवर का है, इसमें मस्ती है, फन है और भरपूर मनोरंजन है। इस गाने को सुनने और देखने में तबीयत मस्त हो जाता है। इस गाने में मैंने खूब मजे किये हैं और दिल से अदाकारी किया है। इस गाने के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार सर ने हमेशा की तरह एक बार फिर बहुत बढ़िया लोकगीत बनाया है, उसके लिए सर को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं और इस गाने को पसंद करने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू।’
वही सिंगर खुशी कक्कड़ ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से गीत गाना एक अलग ही अनुभव होता है। रत्नाकर कुमार सर हमेशा गीत-संगीत काफी अलग हटकर बनाते हैं, इसलिए जब भी मुझे मौका मिलता है तो मैं तुरंत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का गाना गाने के लिए रेडी हो जाती हूं।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *