फ़िल्म निर्माता डॉ. आज़म खान नई दिल्ली में ‘भारत सम्मान 2025’ से सम्मानित

भारत की राजधानी नई दिल्ली में हाल ही में ग्लोबल एक्सीलेंस फोरम द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में फिल्म निर्माता एवं समाज सेवक डॉ. मोहम्मद आज़म खान को उनके सामाजिक कल्याण, सतत विकास और सामुदायिक युवा सशक्तिकरण के कार्यों के लिए ‘भारत सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया। ग्लोबल एक्सीलेंस फोरम के फाउंडर जितेंद्र रवि ने बताया कि ‘डॉ. खान को यह सम्मान उन्हें देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री के लक्ष्योंनूरूप आत्मनिर्भर भारत की मुहिम के तहत सशक्त युवा सशक्त भारत पर सक्रिय रूप से कार्य करने हेतु सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रदान किया गया।’ बता दें कि डॉ. आज़म खान को मुख्य अतिथि न्यातो दुकम कैबिनेट मंत्री कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज अरुणाचल प्रदेश ,चेयरमैन स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी डॉ तागे ताकी एवं काउंसिल मेंबर ऑफ आईआईटी एवं पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ऑन कम्युनिकेशन एंड आईटी एवं जाजपुर सांसद डॉ रवींद्र नारायण बेहरा, कोमोरोस महावाणिज्यदूत के.एल.गंजू , नोएडा फिल्म सिटी के फाउंडर फिल्म प्रोड्यूसर अंतरराष्ट्रीय प्रभावशाली प्रतिष्ठित व्यक्तित्व डॉ. संदीप मारवाह, जीईएफ चेयरमैन डॉ. नईम तिरमिजी, गौरव गुप्ता, जितेंद्र कुमार आदि कई गणमान्य की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
आज़म खान ने कहा कि ‘यह सम्मान देश और समाज के लिए उनके सेवा-संकल्प को नई ऊर्जा देगा।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘यह सम्मान उन सभी का सम्मान है, जो उनकी सामाजिक यात्रा में शामिल रहे हैं।’

गौरतलब है कि डॉ.आज़म खान के कार्यों में रोजगार सृजन, महिला कल्याण, अनाथ बच्चों के पालन और सामुदायिक विकास में उनके योगदान शामिल हैं। डॉ. खान वसुधैव कुटुंबकम् – समुन्नत राष्ट्र की संकल्पना को जीवन का ध्येय मानते हैं और डॉ. एपीजे कलाम साहब के युवा भारत के स्वप्न को साकार करने में संलग्न हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *