गोरखपुर । दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को युगपुरुष महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 56 वीं और राष्ट्रसंत महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई।
मुख्य अतिथि स्वामी विद्या चैतन्य जी ने कहा कि महंत दिग्विजयनाथ ने स्वतंत्रता संग्राम में समाज को जागरूक किया, वहीं महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समरसता और रामजन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई।
मुख्य वक्ता आरएसएस के पूर्व प्रान्त संचालक श्री पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि दोनों महंतों ने राष्ट्र और समाज के उत्थान में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने राष्ट्रीयता और हिन्दुत्व को एक-दूसरे का पर्याय बताते हुए कहा कि भारत में विश्व नेतृत्व की क्षमता है।
अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि महंत दिग्विजयनाथ जी ने शिक्षा को सामाजिक क्रांति का आधार बनाते हुए महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की नींव रखी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शुभ्रांशु शेखर सिंह और आभार ज्ञापन प्रो. नित्यानन्द श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
उक्त जानकारी (डॉ.) शैलेश कुमार सिंह, प्रभारी, सूचना एवं जनसम्पर्क ने दी।
Leave a Reply