पुलिस ने दो घंटे में गुमशदा बालक को खोजा, परिजनों में खुशी की लहर, पुलिस की तत्परता की सराहना

सूर्य प्रकाश ओझा

गोरखपुर। पुलिस ने केवल दो घंटे में एक गुमशुदा बालक को ढूंढकर उसके परिजनों को सौंप दिया। यह घटना चिलुआताल थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस की तत्परता और कार्यकुशलता ने इस कठिन परिस्थिति को शीघ्र हल कर दिया।

दरअसल, 24 सितंबर को चिलुआताल थाने में एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसका 11 वर्षीय पोता उसी दिन शाम 5 बजे से लापता है। परिजनों ने कई स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इस पर, चिलुआताल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और मामला दर्ज किया गया।
इसके साथ ही पुलिस ने गुमशुदा बच्चे की तलाश के लिए एक विशेष टीम बनाई, जिसमें डॉग स्क्वाड, एसओजी टीम और थानाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

योजना के तहत हुई तलाश

पुलिस टीम ने बच्चें की खोज में तकनीकी संसाधनों का भी सहारा लिया। उपनिरीक्षक राजमंगल सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम और अन्य पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से प्रयास किए। इसके अलावा, डॉग स्क्वाड और अन्य तकनीकी उपकरणों का भी इस्तेमाल किया गया। टीम ने योजना के तहत गुमशुदा बालक की तलाश शुरू की और केवल दो घंटे में उसे सकुशल ढूंढ निकाला।

बालक को वापस पाकर परिवार में राहत और खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की जमकर सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *