पाखी हेगड़े ने जीता लोगों का दिल, बिहार चुनाव में मतदान के लिए किया अपील

बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के लोगों का दिल जीत लिया है। उन्होंने जनसभा में आये लोगों को पहले मतदान फिर जलपान की अपील किया। साथ ही बिहार की जनता से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है। इस तरह से पाखी हेगड़े ने लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया है।

बता दें कि बिहार के लोगों की हर संभव मदद करने और लोगों के सुख-दुःख में शामिल होने के लिए पाखी हेगड़े अक्सर मुंबई से बिहार का दौरा करती रहती हैं। उन्होंने बिहार चुनाव प्रचार में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के समर्थन में अभिनेत्री पाखी हेगड़े चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक जनसभाओं को संबोधित किया। उनके साथ अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि तेज भइया जो वादा करते हैं, उसे पूरा अवश्य करते हैं। आप सभी एक बार अपना आशीर्वाद इन्हें अवश्य दीजिए।’ पाखी हेगड़े जहाँ भी चुनावी सभा में पहुँची, वहाँ-वहाँ उनका जोरदार स्वागत किया गया। हेलीकॉप्टर से उतरते ही उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों के जन समूह में गजब का जोश दिखा। उन्होंने ने हाथ हिलाकर स्माइल के साथ सभी का अभिवादन स्वीकार किया। अपने विचार प्रकट करके पाखी हेगड़े ने हर किसी का दिल जीत लिया है। गौरतलब है पाखी हेगड़े ने वीडियो जारी करके डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के लिए वोट डालने की लोगों से अपील किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *