ग्राम पंचायत भीटी रावत के कमटोलवा मोहल्ले का नाम स्थानीय जनता की मांग पर बदलकर अब शिव नगर कॉलोनी कर दिया गया है। इस अवसर पर सनातन धर्म उत्थान संगठन के संयोजक विनोद अग्रहरी, श्याम नारायण, भगवंत पाण्डेय, जितेंद्र रावत सहित अन्य सदस्यों ने मोहल्ले के ओमशंकर पाण्डेय, आकाश गुप्ता, सोनू पाण्डेय, संतोष साहनी, आयुष यादव, अंकित गुप्ता, विशाल यादव, मंजीत यादव समेत कई लोगों को भगवा पेन और भगवा गमछा भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में विनोद अग्रहरी ने भगवा पेन और भगवा गमछा के महत्व को विस्तार से समझाया और कहा कि यह सम्मान समाज और संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। स्थानीय लोगों ने इस नाम परिवर्तन को गौरव का विषय बताते हुए खुशी जताई।
Leave a Reply