‘आईं भोजपुरी में बोलल बतियावल जाव’ : अंजना सिंह, विशाल तिवारी, धनंजय तिवारी, मनोज के गुप्ता ने किया पहल

भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग के सेट सब लोग करें भोजपुरी में ही बात… इसकी शुरुआत भोजपुरी फिल्म ‘शुभ आरती’ की शूटिंग के सेट पर से सुपर स्टार अभिनेत्री अंजना सिंह, अभिनेता विशाल तिवारी, निर्देशक धनंजय तिवारी, निर्माता मनोज के गुप्ता ने कर दिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के गोपीगंज के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही भोजपुरी फिल्म ‘शुभ आरती’ की शूटिंग के दौरान ही फिल्म अभिनेत्री अंजना सिंह, अभिनेता विशाल तिवारी, निर्देशक धनंजय तिवारी और निर्माता मनोज के गुप्ता विचार विमर्श किया कि ‘हम लोग कर रहे हैं फिल्म भोजपुरी, डायलॉग बोल रहे हैं भोजपुरी में, लेकिन सेट पर यूपी-बिहार के लोग होने के बावजूद भी हम सब हिंदी में बत करते हैं तो क्यों ना हम सब फिल्म के पूरे क्रू मेंबर एक दूसरे से भोजपुरी में ही बात करें!’

जब उन्होंने एक दूसरे से भोजपुरी में बात करना शुरू किया एक हर किसी में एक अलग ही अपनापन का एहसास होने लगा और सबने मुक्तकंठ से इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘अरे भइया ई त बड़ अच्छी बात हो गईल, अईसन लागत बा कि हम सब फिलिम के शूटिंग पर ना, बल्कि अपने-अपने घर-परिवार संघे बानी जा…’

अंजना सिंह ने कहा कि ‘इस पहली से फिल्म की पूरी टीम काफी खुश नजर आई है और इसको कंटिन्यू करने की हर किसी ने निर्णय लिया है। यह भोजपुरी भाषा के लिए एक बहुत बड़ा क्रांतिकारी पहल है।’

उल्लेखनीय है कि किन्नरी फिल्म्स प्रोडक्शन बैनर के तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘शुभ आरती’ के निर्माता मनोज के गुप्ता हैं। निर्देशक धनंजय तिवारी हैं। इस फिल्म की कथा धनंजय तिवारी ने लिखा है, जबकि पटकथा सभा वर्मा और नीरज मिश्रा ने लिखा है, वहीं संवाद नीरज मिश्रा ने लिखा है। संगीतकार साजन मिश्रा, डीओपी नीरज त्रिपाठी, डांस मास्टर विवेक थापा, फाइट मास्टर दिनेश यादव, डायरेक्शन टीम बिट्टू यादव, विशाल शर्मा, आर्ट डायरेक्टर विकास राज प्रतापगढ़ी, ईपी अंकित तिवारी, प्रोडक्शन कंट्रोलर अंकित तिवारी, प्रोडक्शन मैनेजर अमित पाठक हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अंजना सिंह, विशाल तिवारी, देवेंद्र पाठक, मनोज गुप्ता, ज्ञान आर्या, अंशु तिवारी, डॉली सिंह, मिंटू शाह, रंजीत निषाद, अमित पाठक और बाल कलाकार कायरा हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *