खेलों से होता है जीवन का सर्वांगीण विकास :सीओ

एलपीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित स्पोर्ट मीट का दूसरा दिन

ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलाबाजार।उपनगर गोला स्थित एलपीएम पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव सीजन थ्री के दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार तथा विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी राहुल शुक्ला व खंड शिक्षाधिकारी उदय शंकर राय के दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।
विद्यालय के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना,स्वागत गीत तथा नृत्य प्रस्तुत करके मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय की बैण्ड टुकड़ी के साथ अपने हाउस रेड,ग्रीन,येलो व ब्लू का परिचय मार्च पास्ट करते हुए दिया ।
कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि हमारे जीवन में खेलकूद का काफी महत्व है विद्यालय स्तर से छात्रों के आगे बढ़ाने की प्रवृत्ति खेल भावना से ही आती है।विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी, खंड शिक्षाधिकारी व संस्था के संरक्षक गिरधारी लाल स्वर्णकार ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेल जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए जिससे नैसर्गिक विकास संभव है। प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार ने खेल महत्व के बारे बताते हुए कहा कि खेल जीवन का अनिवार्य अंग जिससे सर्वांगिण विकास होता है। प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है छोटे बच्चों द्वारा पूर्ण समर्पण, लीनता और सद्भावना के साथ खेल प्रदर्शन का यह क्षण आत्म विभोर कर देने वाला है। विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता वर्मा व रेवरेण्ट डी के सिंह ने सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

दूसरे दिन के खेल उत्सव में जूनियर वर्ग की छात्र छात्राओं के विविध खेल कबड्डी,100 मी. रेस 200 मी० रेस, बैलेन्स रेस, थ्रेड एण्ड निडल रेस, खो-खो, बैडमिटन, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लाँग जम्प के अतिरिक्त चेस, टेबल टेनिस, कैरम तथा लूड़ो स्किपिंग जैसी विविध इनडोर आउटडोर खेल का आयोजन किया गया।संचालन मनीष यादव व दुर्गेश धर दुबे ने किया
इस अवसर पर विद्यालय समन्वयक मनीष यादव,सह समन्वयक अनूप सिंह,अब्दुल राशिद खान,मनीष पाण्डेय, करुणेश पाण्डेय, आलोक शुक्ला, अमरेन्द्र प्रताप सिंह गगनदीप आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *