गोला पहुंची ट्रामेल मशीन, कूड़ा निस्तारण में मिलेगी मदद

              ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

गोलाबाजार।गोला नगर पंचायत के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। विगत कई वर्षों से कूड़े के निस्तारण की समस्या से जूझ रहे नगर पंचायत में ट्रामेल मशीन पहुंच गई है। जो घरों से निकलने वाले कचरों में से सूखा और गीला कचरा अलग कर देगी। जिसके बाद सूखे कचरे का निस्तारण मैटेरियल रिकवरी फैसेलटी (एमआरएफ) सेंटर भेजकर रिसाइकिल किया जाएगा।
नगर पंचायत का नवनिर्मित कूड़ा निस्तारण केंद्र परसा उर्फ अगलगहवा में बना है। अभी कुछ दिन पहले ही उसमें कूड़ा पहुंचना शुरू हुआ है। जिसे लेकर स्थानीय लोग विरोध भी कर रहे हैं लैकिन नगर पंचायत प्रशासन ने समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए लगभग 35 लाख के लागत वाले ट्रामेल मशीन को मंगवाया है। जो कूड़ा निस्तारण केंद्र से थोड़ी दूरी पर स्थित फायर स्टेशन परिसर में पहुंच गया है। उसे कूड़ा निस्तारण केंद्र में स्थापित किया जाएगा। विद्युत चालित यह मशीन कूड़ा वाहनों से कूड़ा उतरते ही उसमें से सूखे कूड़े को अलग कर देगी। अलग किअ गए सूखे कचरे को कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित एमआरएफ सेंटर लाया जाएगा। जहां विभिन्न मशीनों के माध्यम से कचरे का रिसाइकिल किया जाएगा और सूखे कचरा के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस मशीन के अभाव के कारण ही एमआरएफ सेंटर भी अपनी पूरी क्षमता का प्रयोग नहीं कर पा रहा था। यद्यपि अभी कूड़ा निस्तारण केंद्र पर विद्युत का कनेक्सन नहीं पहुंचा है। जब तक विद्युत नहीं पहुंच जाती तब तक मशीन काम नहीं कर पाएगी। मशीन आ जाने से सभासद श्रवण वर्मा, सुधीर शर्मा, बबलू मुस्तफा, अजीत मिश्रा आदि लोगों ने खुशी व्यक्त किया है। इनका कहना है कि मशीन आ जाने से उम्मीद जग गई है कि वर्षो की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी वैभव चौधरी का कहना है कि मशीन को चलाने के लिए विद्युत कनेक्सन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि एक से डेढ़ महीने में मशीन काम करना शुरू कर देगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *