गोलाबाजार। गोला कस्बा के वीएसएवी इंटर कालेज के मैदान पर शनिवार को आयोजित हो रहे हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन किया गया और कलश यात्रा निकाली गई।
पूर्वांह सबसे पहले विधिविधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन, नगर संघ चालक मनोज कुमार उमर व अशोक वर्मा के नेतृत्व में भूमि पूजन किया गया। इस दौरान पूरा मैदान जयकारे से गूंज उठा। उसके बाद बड़ी संख्या में पीत वस्त्र धारण कर पूजन स्थल पर पहुंची कन्याओं व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा चंद चौराहा, ब्रह्मस्थान, सिनेमा हॉल रोड, चौक से पक्का घाट पर पहुंचा। जहां सरयू का जल लेने के बाद पुनः वापस चौक से मछली हट्टा होते हुए पूजन स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुआ। यात्रा में शामिल लोगों के जयकारों और घंटा घड़ियाल के से पूरे उपनगर का माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा में जेपी चंद, सूरज पांडेय, बजरंगी निगम, आकाश जायसवाल, संजय गुप्ता, छोटू वर्मा, उपेन्द्र जायसवाल, पंकज सोनकर, भानू प्रताप सिंह, संदीप, ओमप्रकाश वर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, सूरज पाण्डेय, राजेश जायसवाल, दिनेश सिंह, गुड्डू राय, राजेन्द्र शुक्ला, दुर्गेश गुप्ता, कस्तूरी जायसवाल, देशानन्द, विक्की चौरसिया, सुरेन्द्र यादव, ध्रुव पाठक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं पुरूष सम्मिलित रहे।
Leave a Reply