गोरखपुर। “संत कबीर फ़िल्म एवं टेलीविजन वेलफेयर” फ़िल्म संस्था ने राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से गोरखपुर के रहने वाले फ़िल्म निर्माता श्री मनोज कश्यप जी को फ़िल्म संस्था का “राष्ट्रीय अध्यक्ष” मनोनीत किया गया है।
यह नियुक्ति फ़िल्म संस्था के संस्थापक/फ़िल्म डायरेक्टर श्री धीरज श्रीवास्तव “प्रिंस” जी के द्वारा एक बैठक कर सर्वसम्मति सहमति से की गई है। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज कश्यप जी ने कहा कि “संत कबीर फ़िल्म एवं टेलीविजन वेलफेयर” फ़िल्म संस्था हमेशा फ़िल्म उधोग से जुड़े लोगों की सहायता, सुरक्षा, विकास और समय समय पर कला, संस्कृति व समाज से जुड़े लोगों को सम्मानित करने का काम भी निरन्तर करता आया है।श्री कश्यप जी ने विश्वास दिलाया कि अपने दायित्व के तहत फ़िल्म संस्था में फ़िल्म उधोग,कला, संस्कृति से जुड़े लोगों को जोड़ने और संस्था को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करूँगा। श्री मनोज कश्यप जी ने फ़िल्म संस्था के संस्थापक/फ़िल्म डायरेक्टर श्री धीरज श्रीवास्तव “प्रिंस” जी व वरिष्ठ पदाधिकारियो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ साथ एक बहुत बड़ी चुनौती भी है, जिसे अपनी टीम की सहायता से पूरा करने का प्रयास करेंगे।फ़िल्म संस्था के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज कश्यप जी से बहुत उमीद हैं कि वे अपने नेतृत्व में फ़िल्म संस्था को ज्यादा मजबूत करने का कार्य करेंगे।
Leave a Reply