आज का राशिफल. 22.02.2026

ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

🐏मेष राशिफल

आप आज रियल एस्टेट से जुडा कोई लाभकारी लेनदेन पूरा करने वाले हैं ǀ सकारात्मक सोच आपकी शक्ति है और आपको इसका लाभ उठाना है ,आपका कोई करीबी भी आपको इसके लिए प्रोत्साहित करेगा ǀ आप आध्यात्मिक विकास के साथ साथ जीवन की भौतिक खुशियों का भी आनंद ले पायेंगे ǀ नयी सोच से समृद्धि हासिल होगी ǀ

🐂वृषभ राशिफल

यह समय अपने लक्ष्य के लिए गंभीरता से कोशिश करने का है ,आपको बहुत जल्दी इसका फल भी मिलेगा ǀ आप अभी कुछ बातों के बारे में सोच रहे थे,उनको कार्यान्वित करने का समय आ गया है ǀ आपको अपना सारा ध्यान अब इसी पर लगाना होगा ǀ हालाँकि आप इसके कारण बहुत व्यस्त रहेंगे ,लेकिन आपको इसका अच्छा फल भी जल्दी मिलेगा और आपकी सफलता की इच्छा बढ़ेगी ǀ

👫मिथुन राशिफल

दूसरों के विश्वास का सम्मान करें और नम्र बने रहें ǀ आप सफलता हासिल करने की राह पर बढ़ रहे हैं लेकिन हमेशा अंतिम समय पर सावधानी नही रखते ǀ जीवन अप्रत्याशित होता ही है,इसीलिए इन परेशानियों की अधिक चिंता ना करें ǀ जीवन के पथ पर उत्साह और जोश से आगे बढ़ते रहें ǀ

🦀कर्क राशिफल

आज का दिन अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बिलकुल सही है ǀआज आप सामान्य से अधिक आक्रामक और दृढ व्यवहार करेंगे ǀइससे आसपास के लोगों को आश्चर्य होगा ǀ उन्हें शायद आपके बारे में अपनी राय बदलने पर भी मजबूर होना पड़े ǀ लेकिन उनके आश्चर्य की भावना से आपको आज जरुरी मौका मिल जाएगा ,इस अवसर का फायदा उठाने से न चूकें ǀ

🐅सिंह राशिफल

आज के दिन आपसे बहुत सारी अपेक्षाएं रहेंगी ǀ आप अपने वर्त्तमान घर या नौकरी में बदलाव का फैसला ले सकते हैं ǀ कशमकश में न रहें , बदलाव होना अच्छा ही रहेगा ǀ आपको किसी ऐसे आदमी से बात करके अप्रत्याशित सहायता मिल सकती है जो चुपचाप आपकी भलाई चाहता रहा है ǀ

🙍‍♀️कन्या राशिफल

आज आप खुद की जरुरत से अधिक आलोचना करने के मूड में हैं ǀआपको भी पता है कि आपकी अधिकतर चिंताएं निरर्थक हैं,फिर भी आप चिंता करते रहते हैं ǀ इसका एकमात्र समाधान यह है कि अपने किसी ऐसे करीबी से सा अपनी चिंताओं के बारे में बात करें जो आपको सहारा दे सके ǀ इससे पहले कि आप विकर्षित अनुभव करें ,आपको किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए ǀ

⚖️तुला राशिफल

आपके मिलनसार स्वभाव के कारण आपके बहुत सारे दोस्त हैं लेकिन ये सभी विश्वसनीय नही हैं ǀ आज किसी भी दोस्त पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जान लें ǀ आज आप बिलकुल स्पष्ट सोच रहे हैं और आप मुश्किल योजना बनायेंगे और उसे बहुत अच्छी तरह कार्यान्वित भी कर पायेंगे ǀ अपने अधूरे काम आज पूरे कर दें और चिंतामुक्त हो जाएँ ǀ

🦂वृश्चिक राशिफल

अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें लेकिन आवाज को नीची रखें ǀ पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उसपर फोकस करें ǀ इस समय बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें ǀ

🏹धनु राशिफल

आपकी वर्तमान जिंदगी में काफी उतार चढाव आ रहे हैं ǀलेकिन आपको उनसे जल्दी ही छुटकारा मिलने वाला है ǀ अपना नजरिया हमेशा की तरह सकारात्मक बनाये रखें,स्थिति जल्दी ही बेहतर होगी ǀ लोग आपसे सहायता मांगेंगे और आप उनकी सहायता में व्यस्त होकर अपनी चिंताएं भूल जायेंगें ǀ

🐊मकर राशिफल

आज आप किसी के अहसान का बदला उतारने की दिशा में पहला कदम उठाएंगे ǀ यह कदम मानसिक ,वित्तीय या आध्यात्मिक हो सकता है लेकिन इसका अर्थ यह नही है कि आप आज अपने सारे अहसान उतार पायेंगे लेकिन आपको कम से कम यह संतुष्टि जरूर होगी कि आप ऐसा करने की दिशा में कदम तो उठा रहे हैं ǀइससे आपको बहुत अच्छा लगेगा ।

🧉कुंभ राशिफल

आप अपनी बढ़ी हुई जिम्मेदारियों से परेशान हैं,लेकिन अभी आपको कोई राहत मिलती दिखाई नही दे रही ǀ सबसे अच्छा यही है की आप शिकायत करना छोड़कर अपने कामों को पूरा करें ǀजितनी जल्दी पूरा करेंगे ,उतनी ही जल्दी बोझ कम होता जाएगा ǀलेकिन इसका अर्थ यह भी नही है कि आपको इसे लापरवाही से पूरा करना है ǀअपना काम कुशलता से पूरा करें और आपको भविष्य में इसका फल अवश्य मिलेगा ǀ

🐟मीन राशिफल

आप आज ऊर्जा से भरे हैं,आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे ǀ अपने दोस्तों या किसी ख़ास के साथ बाहर घुमने जाकर मजे करें ǀ दिन शांत और तनावरहित रहेगा ǀ आज अच्छा वित्तीय लाभ होने की सम्भावना तो बनी हुई है,लेकिन अपने खरीदारी के खर्चो पर भी नजर रखें ǀ

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *