– चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने प्रशासन से की मांग। – शिलापट्ट तोड़ने को लेकर मोबाइल फोन पर चेयरमैन प्रतिनिधि से हुई थी नोकझोंक
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने बड़हलगंज चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई कि षड्यंत्र के तहत उनके ऊपर हमला कराया जा सकता है।
पूर्व विधायक ने बताया कि हाल ही में शिलापट्ट तोड़े जाने के मामले को लेकर उनकी और चेयरमैन प्रतिनिधि की मोबाइल फोन पर बातचीत हुई थी। इस बातचीत को षड्यंत्र के तहत रिकॉर्ड किया गया और उसे तोड़मरोड़ कर वायरल किया गया और शासन से दबाव डलवाकर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया। श्री तिवारी ने कहा कि उनको आशंका है कि विधायक राजेश त्रिपाठी षड्यंत्र के तहत चेयरमैन प्रतिनिधि पर हमला करवा सकते हैं, या फिर वह स्वयं पर हमला करवा सकते हैं। इसको देखते हुए प्रशासन इनको पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करवा दे।उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। ऐसे में विधायक राजेश त्रिपाठी और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर दोनों षड्यंत्र के तहत कार्य कर रहे हैं।
…..
पूर्व के कार्यों को ढकने का हो रहा कुत्सित प्रयास
विधायक और चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा पूर्व में कराए गए कार्यों को छिपाने या ढकने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में बड़हलगंज कस्बे में बस स्टेशन और सुभाष चंद्र बोस पार्क में लगे पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के शिलापट्ट को इनके द्वारा हटा दिया गया। इसी क्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि के बाबा विश्वनाथ उमर के नाम पर बने सड़क का लोकार्पण पूर्व मंत्री के द्वारा किया गया था। चेयरमैन प्रतिनिधि उस मार्ग का सुंदरीकरण कर उनके शिलापट्ट को ढकने का कुत्सित प्रयास किया गया। हालांकि जनाक्रोश को देखते हुए नए शिलापट्ट को अब हटा दिया गया।
Leave a Reply