‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 7 मई को 44 यूपी बटालियन एनसीसी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बटालियन के कमान अधिकारी ले. कर्नल रमन तिवारी ने किया। इस अवसर पर कैडेट्स द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान गायन एवं प्रेरणादायी भाषण प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम के दौरान कैडेट अभिषेक तिवारी एवं जीसीआई तृप्ति ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि, उसके उद्देश्यों तथा सफलता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। समारोह में सीओ, संपूर्ण पीआई स्टाफ, सिविल स्टाफ सहित लगभग 80 कैडेट्स की उपस्थिति रही।
अपने संबोधन में ले. कर्नल रमन तिवारी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना, नौसेना एवं वायु सेना के संयुक्त अभियान और राष्ट्र की सैन्य तैयारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनसीसी एवं उसके कैडेट्स भी हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने बताया कि संभावित संघर्ष और राष्ट्रीय तैयारी के मद्देनजर देशभर में आयोजित मॉक ड्रिल्स में एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय सहभागिता निभाई थी।
कार्यक्रम ने कैडेट्स में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और देशसेवा की भावना को और अधिक सशक्त करने का कार्य किया।
Leave a Reply