सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ, रुद्राभिषेक और सप्तशती पाठ से भक्तिमय होगा वातावरण
गोरखपुर। तारामंडल स्थित श्रीबालाजी मंदिर अल्प समय में ही लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस के पावन अवसर पर 7 मई से 9 मई तक तीन दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है।
ज्ञात हो कि एक वर्ष पूर्व मंदिर परिसर में मां विंध्यवासिनी, श्रीबालाजी महाराज एवं श्री नर्मदेश्वर महादेव की मूर्तियों की विधि-विधानपूर्वक स्थापना की गई थी। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ, रुद्राभिषेक एवं सप्तशती पाठ का भव्य आयोजन लगातार तीनों दिनों तक किया जाएगा।
श्रीबालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि त्रिपाठी एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर दूबे ने बताया कि यह आयोजन मंदिर परिवार एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से संपन्न कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस धार्मिक अनुष्ठान में कोई भी श्रद्धालु महिला या पुरुष अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकता है। इसके लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर पूर्व में समय एवं तिथि निर्धारित करानी होगी।
समिति पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर का लाभ उठाने एवं धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है। कार्यक्रम का समापन 9 मई को हवन-पूजन एवं महाप्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना
Leave a Reply