कारगिल विजय दिवस पर शहीद थापा बंधुओं को भावभीनी श्रद्धांजलि, उमड़ा जनसैलाब

कारगिल विजय दिवस पर शहीद थापा बंधुओं को भावभीनी श्रद्धांजलि, उमड़ा जनसैलाब
– शहीद स्मारक पर जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, राष्ट्रभक्ति का लिया संकल्प
– नई पीढ़ी से शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान
अरविंद कुमार ( ब्यूरो चीफ नौतनवा)
नौतनवा : कारगिल विजय दिवस पर रविवार को नौतनवा में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। छपवा तिराहे स्थित शहीद पूरन बहादुर थापा एवं कारगिल शहीद प्रदीप कुमार थापा के शहीद स्मारक पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।
नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस उन अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को शहीदों के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त नौतनवा के वीर सपूत शहीद पूरन बहादुर थापा एवं शहीद प्रदीप थापा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नगर का गौरव बताया।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सुदेव पटेल, सभासद अनिल मद्धेशिया, धर्मात्मा जायसवाल, अजय दूबे, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अभय कुमार, राहुल दूबे, अशोक रौनियार, संतोष पांडेय, प्रमोद पाठक, राजकुमार गौड़, संतोष श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *