ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे)बड़हलगंज एरिया क्षेत्र के झुमिला बाजार के सामने कतलही गेट के पास रविवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, मृतकों में प्रदीप चौरसिया (लगभग 50 वर्ष) पुत्र श्रीचन्द्र चौरसिया मुल निवासी ग्राम महुलिया पोयल शामिल है। प्रदीप भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे।दूसरे मृतक की पहचान देइडीहा,धनंजयपुर निवासी विकास के रूप में बताई जा रही है।अभी तक माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक पर दो लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर पीछे बैठा एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।मृतक विकास घर पर रह कर पेनटीग का कार्य करता था चार भाई थे जिसमे तीसरे नंबर का था विकास और घायल युवक का नाम अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
Leave a Reply