गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर सरकार दरबार में पावन पर्व नाग पंचमी और सावन के तीसरें सोमवार के शुभ अवसर पर प्रातः काल से ही भक्तगणों का जलाभिषेक और पूजन अर्चन का कार्यक्रम शुरू हो गया। कार्यक्रम पूरा दिन चलता रहा, कतार बद्ध होकर भक्त गणों ने पूजन अर्चन किया।
बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि त्रिपाठी जी के मार्गदर्शन तथा उपाध्याक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ‘बबलू’ की देखरेख में भक्तगणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका उचित व्यवस्था समिति के द्वारा किया गया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित शुभम शास्त्री, सक्षम दूबे, कामाख्या नारायण सिंह, जयप्रकाश ओझा, डॉक्टर सीताराम पांडे, अवनीश पांडे उपस्थित रहे। इस पवित्र अवसर पर मातृशक्तियों द्वारा कजरी का भव्य आयोजन भी बालाजी सरकार के दरबार में हुआ।
Leave a Reply