Tag: #Breking#religious#news#gorakhpur#up

  • श्री बालाजी दरबार में 9 दिवसीय अखंड संकीर्तन में आनंद नगर और बलिया की संगीत मंडली ने दी भव्य प्रस्तुति

    श्री बालाजी दरबार में 9 दिवसीय अखंड संकीर्तन में आनंद नगर और बलिया की संगीत मंडली ने दी भव्य प्रस्तुति

    गोरखपुर। श्री बालाजी मन्दिर में नौं दिवसीय अखंड सकीर्तन के पांचवें दिन बलिया और आनन्द नगर कि भजन मंडली ने अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अखंड सकीर्तन दिनांक 28 अक्टूबर से शुरू होकर दिनांक 5 नवंबर को समाप्त होगा। यह महाआयोजन बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट की तरफ से अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी के मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू की देख देख में सम्पन्न हो रहा है।

    पूरे मंदिर प्रांगण में भक्त जनों का तांता लगा हुआ है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुनिल सिंह कामाख्या नारायण सिंह जयप्रकाश ओझा अजय तिवारी कन्हैया तिवारी रनंजय सिंह डा सिताराम पांडेय पंडित शुभम शास्त्री सक्षम दूबे तथा समस्त तारामंडल वासियों के सहयोग से सम्पन्न हो रहा है।

    जय बालाजी सरकार दरबार की जय हो।

  • श्री बालाजी दरबार में नौं दिवसीय अखंड कीर्तन कार्यक्रम के प्रथम दिन भजन गायक मंटू पाठक की शानदार प्रस्तुति

    श्री बालाजी दरबार में नौं दिवसीय अखंड कीर्तन कार्यक्रम के प्रथम दिन भजन गायक मंटू पाठक की शानदार प्रस्तुति

    श्री बालाजी मंदिर निकट सेल टैक्स ऑफिस तारामंडल गोरखपुर में नौ दिवसीय अखंड कीर्तन कार्यक्रम के प्रथम दिन कुशीनगर के मशहूर कीर्तन-भजन गायक मंटू पाठक की प्रस्तुति बालाजी दरबार में चल रही है। अपार संख्या में भक्त जनों का तांता लगा हुआ है। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी के मार्गदर्शन में यह महायोजना उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू की देखरेख में चल रहा है। अनवरत 9 दिन तक चलता रहेगा आप सभी भक्तजनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

    जय बालाजी सरकार की।

  • श्री बालाजी मंदिर में नौं दिवसीय अखंड संकीर्तन का आयोजन

    श्री बालाजी मंदिर में नौं दिवसीय अखंड संकीर्तन का आयोजन

    गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर निकट सेल टैक्स ऑफिस तारामंडल गोरखपुर में नौ दिवसीय अखंड सकीर्तन का महाआयोजन 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 5 नवंबर 2026 तक होगा।

    आप सभी श्रद्धालुओं से अधिक अधिक संख्या में उपस्थित होकर महा आयोजन के सहभागी बनें। श्री बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि त्रिपाठी एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से सकीर्तन टीम का जमावड़ा बालाजी दरबार में होगा तथा 9 दिन तक अनवरत जारी रहेगा। श्री बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट आप सभी का इस‌ महाआयोजन में ‌ स्वागत एवं अभिनंदन करता है।

    जय श्री बालाजी सरकार की जय हो।

  • बालाजी मंदिर में अखंड संकीर्तन के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुरुआत

    बालाजी मंदिर में अखंड संकीर्तन के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुरुआत

    गोरखपुर। श्री बालाजी सरकार दरबार में जन्माष्टमी के अवसर पर आज से अखण्ड कीर्तन का शुभारंभ हुआ। अयोध्या से आए हुए धर्मगुरु महान कथा वाचक आनंद जी महाराज के द्वारा पूजन अर्चन के पश्चात अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ। अपार संख्या में भक्तगणों का जमावड़ा लगा रहा।

    पूरा तारामंडल भक्तिमय हो गया। दोपहर 12:00 बजे से अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ। कल 12:00 बजे तक अखंड कीर्तन के पश्चात कल आयोजित धार्मिक अनुष्ठान बालाजी मंदिर दरबार में मां विंध्यवासिनी एवं बालाजी सरकार को पूजन अर्चन के साथ चांदी का मुकुट पहनाने का आयोजन होना निश्चित हुआ। सभी धार्मिक अनुष्ठान बालाजी समिति अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी के संरक्षण में उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे की देखरेख में संपन्न हो रहा है। कल आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में आप सभी की उपस्थित प्रार्थनीय है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पंडित शुभम शास्त्री, कामाख्या नारायण सिंह, कन्हैया तिवारी, अजय तिवारी, मनीष मिश्रा, सुयश दुबे, सक्षम दुबे, डॉक्टर सीताराम पांडे, जयप्रकाश ओझा जी का मुख्य योगदान रहा है, जिससे यह महान अनुष्ठान संपन्न हो रहा है, कल के आयोजन हेतु आप सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।

     

    “जय बालाजी सरकार की।”

  • बाला जी के दरबार में कजरी और जलाभिषेक के साथ मनाया गया नाग पंचमी और सावन का तीसरा सोमवार

    बाला जी के दरबार में कजरी और जलाभिषेक के साथ मनाया गया नाग पंचमी और सावन का तीसरा सोमवार

    गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर सरकार दरबार में पावन पर्व नाग पंचमी और सावन के तीसरें सोमवार के शुभ अवसर पर प्रातः काल से ही भक्तगणों का जलाभिषेक और पूजन अर्चन का कार्यक्रम शुरू हो गया। कार्यक्रम पूरा दिन चलता रहा, कतार बद्ध होकर भक्त गणों ने पूजन अर्चन किया।

    बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि त्रिपाठी जी के मार्गदर्शन तथा उपाध्याक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ‘बबलू’ की देखरेख में भक्तगणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका उचित व्यवस्था समिति के द्वारा किया गया।

    आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित शुभम शास्त्री, सक्षम दूबे, कामाख्या नारायण सिंह, जयप्रकाश ओझा, डॉक्टर सीताराम पांडे, अवनीश पांडे उपस्थित रहे। इस पवित्र अवसर पर मातृशक्तियों द्वारा कजरी का भव्य आयोजन भी बालाजी सरकार के दरबार में हुआ।

  • श्रावण माह के पवित्र द्वितीय सोमवार के अवसर पर शिव भक्तों ने बालाजी मंदिर में किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

    श्रावण माह के पवित्र द्वितीय सोमवार के अवसर पर शिव भक्तों ने बालाजी मंदिर में किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

    गोरखपुर। आज सावन माह के पावन द्वितीय सोमवार के शुभ अवसर पर बालाजी मंदिर में ‘ॐ नमः शिवाय’ के जाप के साथ जलाभिषेक प्रातः 4 बजे से होना प्रारंभ हुआ।

    साथ ही भक्तजनों के पूजन का कार्यक्रम भी शुरू हो कर पूरा दिन चलता रहा। अपार संख्या में मातृ शक्तियों ने भी जलाभिषेक किया। शिव भक्तों का पूरा दिन मंदिर में तांता लग रहा।

    इस अवसर पर बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू तथा समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर मंदिर प्रांगण में भक्तजनों को कोई भी असुविधा न हो इसका ध्यान रखा‌। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित शुभम शास्त्री, अवनीश पांडे, कामाख्या नारायण सिंह, डॉक्टर सीताराम पांडे, राणा सिंह मौजूद रहें।

  • गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा भव्य छबील प्रसाद वितरण सेवा का आयोजन

    गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा भव्य छबील प्रसाद वितरण सेवा का आयोजन

    ॥ वाहेगुरु जी का खालसा ॥ वाहेगुरु जी की फतेह ॥

    गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, जटाशंकर, गोरखपुर के तत्वावधान में शांति के पुंज, शहीदों के सरताज, पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज की पावन शहीदी को समर्पित, इस वर्ष की अंतिम शीतल छबील सेवा

    गुरु साहिब के अटूट शहीदी जज्बे और सर्व-मानवता के कल्याण के संदेश को नमन करते हुए, शीतल छबील सेवा का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक: 19 जुलाई 2026, दिन रविवार, समय: प्रातः 11:30 बजे से शुरू, स्थान: पाम पैराडाइस, तारामंडल गेट, गोरखपुर।

    समस्त साध-संगत से करबद्ध विनती है कि इस पावन सेवा में सपरिवार पधार कर गुरु घर की इस शीतल सेवा में शामिल होकर अपना अमूल्य सहयोग दें और गुरु आशीष प्राप्त करें।

    विनम्र निवेदक एवं आयोजक : सरदार जसपाल सिंह, श्रीमती दविंदर कौर, डॉ. आदित्य लांबा, डॉ. अमरप्रीत कौर,डॉ.दलजीत सिंह,डॉ. अभिलाषा सिंह।

  • श्री बालाजी मंदिर दरबार में पूर्व विधायक चिल्लूपार विनय शंकर तिवारी का भव्य स्वागत

    श्री बालाजी मंदिर दरबार में पूर्व विधायक चिल्लूपार विनय शंकर तिवारी का भव्य स्वागत

    गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर निकट सेल टैक्स ऑफिस तारामंडल गोरखपुर में आज ब्राह्मण नेता भूतपूर्व विधायक माननीय विनय शंकर तिवारी जी का भाव स्वागत किया गया।

    बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू ने अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। रंजन बाबा कामाख्या नारायण सिंह सक्षम दुबे आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सुंदरकांड का आयोजन एवं विशाल भंडारा और प्रसाद वितरण किया गया अपार संख्या में भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अनीश शुक्ला सूर्य प्रकाश पांडे दरोगा पांडे कामाख्या नारायण सिंह रंजन बाबा सक्षम दुबे अजय तिवारी गौरव श्रीवास्तव तथा अन्य सभी जो इस कार्यक्रम में शामिल हुए, बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट की तरफ से उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत।

    “बालाजी कृपा हम सब पर सदा बनी रहे।”

  • भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई डॉक्टर संजय जायसवाल

    भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई डॉक्टर संजय जायसवाल

    30 अक्टूबर  को गोरखपुर राप्ती नगर फेस 1 महादेवपुरम स्थित भगवान सहस्त्रबाहु मंदिर में बड़े ही धूमधाम से जन्म उत्सव को मनाया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं इंजीनियर छेदी प्रसाद जायसवाल जी ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर महिला पुरुष एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    इस जन्म उत्सव में उपस्थित जायसवाल समाज समिति रजिस्टर्ड श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन सेवा संस्था के पदाधिकारी जयेंद्रनाथ जायसवाल डॉ मनोज जायसवाल विंध्यवासिनी जायसवाल हरेंद्र जायसवाल सनूप जायसवाल आकाश जायसवाल सत्य प्रकाश जायसवाल राजन जायसवाल जय प्रकाश जायसवाल सूरज जायसवाल विवेक जायसवाल सुभाष जायसवाल डॉक्टर डीके जायसवाल डॉक्टर एस के जायसवाल रवि जायसवाल तन्मय जायसवालआनंद जायसवाल मनीष जायसवाल कन्हैया जायसवाल प्रवीन जायसवाल राजकुमार जायसवाल प्रोफेसर जेपी जायसवाल हरिश्चंद्र जायसवाल बद्री जायसवाल विजय जायसवाल गणेश जायसवाल तिरुपति जायसवाल राम केवल अजीत कुमार डॉक्टर सपना जायसवाल डॉक्टर ऐश्वर्या जायसवाल बृजबाला जायसवाल मधु जायसवाल राधा जायसवाल मीना जायसवाल राधिका जायसवाल बिना जायसवाल शीला जायसवाल सोनी जायसवाल ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी जी आदि सैकड़ो जायसवाल परिवार के लोग उपस्थित रहे साथ ही जन्म उत्सव में भजन गायक कुमार विजय जायसवाल जी द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति हुई उनके मधुर आवाज से प्रांगण में बैठे श्रद्धालु भाव विभोर होकर भगवान जी की जयंती झूम झूम कर मनाएं तथा अपने भगवान इष्ट देव सातों महाद्वीप के चक्रवर्ती सम्राट राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का आशीर्वाद प्राप्त किया l

     

  • अखंड कीर्तन में बिंदु राज के भजनों ने बांधा समा, श्री बालाजी मंदिर दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    अखंड कीर्तन में बिंदु राज के भजनों ने बांधा समा, श्री बालाजी मंदिर दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    नौ दिवसीय कार्यक्रम में हर दिन नए कलाकर की हो रही प्रस्तुति

    गोरखपुर। श्रीबालाजी मंदिर, निकट विद्युत उपकेंद्र, तारामंडल में चल रहे नव दिवसीय अखंड कीर्तन कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रसिद्ध कीर्तन गायिका बिंदु राज ने अपने मधुर भजनों से भक्तों को भक्ति भाव में सराबोर कर दिया। उनके कीर्तन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा।

    बालाजी समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी ने बताया कि इस संकीर्तन कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से भजन कलाकार भाग ले रहे हैं। प्रत्येक दिन अलग-अलग कीर्तन दल अपनी प्रस्तुति देकर आयोजन को सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं।
    ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे (बबलू), सचिव आशुतोष कुमार सिंह (राजेश) सहित समिति के अन्य सदस्यों और समस्त तारामंडल क्षेत्र के भक्तों की सहभागिता से यह भव्य आयोजन हो रहा है। कामाख्या नारायण सिंह, मलद्र मणि तिवारी, मनीष कुमार मिश्रा, बद्रीनारायण उपाध्याय, रणजय सिंह, सुयश दुबे, अवनीश पांडे, विश्व वास सिंह और कन्हैया आदि मौजूद रहे।