श्री बालाजी मंदिर निकट सेल टैक्स ऑफिस तारामंडल गोरखपुर में नौ दिवसीय अखंड कीर्तन कार्यक्रम के प्रथम दिन कुशीनगर के मशहूर कीर्तन-भजन गायक मंटू पाठक की प्रस्तुति बालाजी दरबार में चल रही है। अपार संख्या में भक्त जनों का तांता लगा हुआ है। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी के मार्गदर्शन में यह महायोजना उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू की देखरेख में चल रहा है। अनवरत 9 दिन तक चलता रहेगा आप सभी भक्तजनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
Leave a Reply