अखंड कीर्तन में बिंदु राज के भजनों ने बांधा समा, श्री बालाजी मंदिर दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Written by

in

नौ दिवसीय कार्यक्रम में हर दिन नए कलाकर की हो रही प्रस्तुति

गोरखपुर। श्रीबालाजी मंदिर, निकट विद्युत उपकेंद्र, तारामंडल में चल रहे नव दिवसीय अखंड कीर्तन कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रसिद्ध कीर्तन गायिका बिंदु राज ने अपने मधुर भजनों से भक्तों को भक्ति भाव में सराबोर कर दिया। उनके कीर्तन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा।

बालाजी समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी ने बताया कि इस संकीर्तन कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से भजन कलाकार भाग ले रहे हैं। प्रत्येक दिन अलग-अलग कीर्तन दल अपनी प्रस्तुति देकर आयोजन को सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे (बबलू), सचिव आशुतोष कुमार सिंह (राजेश) सहित समिति के अन्य सदस्यों और समस्त तारामंडल क्षेत्र के भक्तों की सहभागिता से यह भव्य आयोजन हो रहा है। कामाख्या नारायण सिंह, मलद्र मणि तिवारी, मनीष कुमार मिश्रा, बद्रीनारायण उपाध्याय, रणजय सिंह, सुयश दुबे, अवनीश पांडे, विश्व वास सिंह और कन्हैया आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *