बाधाओं से लड़ते हुए सफलता की कहानी लिखती बालिकाएं, उम्र कम है तो क्या हुआ, अरमान बड़े हैं

गोरखपुर। कम उम्र में बड़े मुकाम हासिल करने की चाह रखने वाली स्प्रिंगर लॉरेटो स्कूल की छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गोरखपुर 26 वाहिनी वर्तमान कमांडेंट श्रीमती निहारिका शर्मा एवं गोरखपुर यूनिवर्सिटी की सोशियोलॉजी प्रोफेसर डॉ शुभी धूसिया से साक्षात्कार किया।

श्रीमती निहारिका शर्मा ने छात्राओं को बताया कि महिलाएं सदा सदा से ही सशक्त हैं बस उन्हें मेहनत से अपने-अपने क्षेत्र पर सही कार्य करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को बताया कि सफलता परेशानी के बाद मिलती है, पर हमेशा उसके पहले प्रयासों में होती है। अपने लक्ष्य खुद बनाएं दूसरों के रास्ते पर ना चले। उन्होने छात्राओं को प्रतिदिन पठन-पाठन करने के लिए प्रेरित किया, जिससे उनके शब्दकोश का भंडार भरता रहे। इस साक्षात्कार में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़कर हिस्सा लिया और एक के बाद एक प्रश्नों का प्रेरणादायक उत्तर प्राप्त किया।

गोरखपुर यूनिवर्सिटी की सोशियोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर डॉ. शुभी धूसिया ने छात्राओं को अपने विचारों से अवगत किया एवं विद्यालय की छात्राओं को बताया कि गुरु केवल आपको शिक्षा दे सकता है। उसका उपयोग कैसे करना है। यह आपके ऊपर निर्भर करता है। दुनिया भर की बालिकाओं की आवाज को सशक्त करना और आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूक किया। साथ ही यह भी बताया कि आप सफल होना चाहते हैं तो अपने अंदर की प्रतिभा को पहचानिए सफलता का रास्ता ईमानदारी की पटरी से होकर गुजरता है।

स्प्रिंगर लॉरेटो स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती अलका सिंह ने छात्राओं को बताया कि यह समय हमारा है, हमारे अधिकार पर और भविष्य पर बात हो यही अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की 2025 की थीम है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता गुप्ता का यह विश्वास है कि दुनिया सिर्फ एक दिन बालिका दिवस मनाती है, किंतु हमारा विद्यालय 365 दिन बालिकाओं का दिन मानता है।

इस साक्षात्कार में छात्राओं को ना कि सिर्फ डॉक्टर, इंजीनियर, जर्नलिस्ट, बायोटेक्नोलॉजी, बल्कि हर क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की प्रेरणा दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *