गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर निकट सेल टैक्स ऑफिस तारामंडल गोरखपुर में आज ब्राह्मण नेता भूतपूर्व विधायक माननीय विनय शंकर तिवारी जी का भाव स्वागत किया गया।
बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू ने अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। रंजन बाबा कामाख्या नारायण सिंह सक्षम दुबे आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सुंदरकांड का आयोजन एवं विशाल भंडारा और प्रसाद वितरण किया गया अपार संख्या में भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अनीश शुक्ला सूर्य प्रकाश पांडे दरोगा पांडे कामाख्या नारायण सिंह रंजन बाबा सक्षम दुबे अजय तिवारी गौरव श्रीवास्तव तथा अन्य सभी जो इस कार्यक्रम में शामिल हुए, बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट की तरफ से उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत।
Leave a Reply