श्रावण माह के पवित्र द्वितीय सोमवार के अवसर पर शिव भक्तों ने बालाजी मंदिर में किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

गोरखपुर। आज सावन माह के पावन द्वितीय सोमवार के शुभ अवसर पर बालाजी मंदिर में ‘ॐ नमः शिवाय’ के जाप के साथ जलाभिषेक प्रातः 4 बजे से होना प्रारंभ हुआ।

साथ ही भक्तजनों के पूजन का कार्यक्रम भी शुरू हो कर पूरा दिन चलता रहा। अपार संख्या में मातृ शक्तियों ने भी जलाभिषेक किया। शिव भक्तों का पूरा दिन मंदिर में तांता लग रहा।

इस अवसर पर बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू तथा समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर मंदिर प्रांगण में भक्तजनों को कोई भी असुविधा न हो इसका ध्यान रखा‌। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित शुभम शास्त्री, अवनीश पांडे, कामाख्या नारायण सिंह, डॉक्टर सीताराम पांडे, राणा सिंह मौजूद रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *