अद्वितीय रहा चार दिवसीय पदयात्रा, जनता ने किया स्वागत

जनता बोली ऐसा जनसंपर्क अभियान पहले नहीं देखा, गांव-गांव हो रही चर्चा
सुख-दुख में साथ, जनता के द्वार पदयात्रा ने खींचा ध्यान

चिल्लूपार की मिट्टी से जुड़ाव, जनता से सीधा संवाद : मायाशंकर

           ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में मायाशंकर शुक्ल के नेतृत्व में निकाली जा रही चार दिवसीय पदयात्रा महाअभियान को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद करने, उनकी समस्याएं सुनने और समाधान के लिए पहल करने के इस प्रयास क स्थानीय लोगों ने अनूठा बताया है। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र में इस तरह का पदयात्रा अभियान पहले नहीं देखा।
मामखोर निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं भाजपा नेता मायाशंकर शुक्ल का जनसंपर्क अभियान केवल पदयात्रा तक सीमित नहीं है। वह समय-समय पर क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख में शामिल होते रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच उनकी इस सक्रियता और सीधे संवाद की शैली को लेकर चर्चा होती रहती है। पदयात्रा के दौरान चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से मिट्टी एकत्र कर विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के सम्मान और जनसमस्याओं को समझने के उद्देश्य से अभियान आगे बढ़ा। यात्रा के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनने तथा संबंधित मामलों में समाधान के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही गई। क्षेत्रीय लोगों प्रदीप यादव, अंगद यादव, बालिस्टर पांडेय, शिवम शुक्ला, बीके मिश्रा, पवन दुबे, रामसमुझ यादव, जयप्रकाश शुक्ल, प्रवीण राय, रामलोचन कसौधन, रवि शर्मा, प्रदीप बारी, दिनेश गुप्ता, मुहम्मद शकुर अंसारी
आदि का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए जनता के बीच पहुंचना उनकी बात सुनना और जरूरत के समय साथ खड़ा होना बेहद जरूरी है। मायाशंकर शुक्ल के लगातार जनसंपर्क अभियान को इसी दृष्टि से देखा जा रहा है। यात्रा का नेतृत्व कर रहे मायाशंकर शुक्ल ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य चिल्लूपार की मिट्टी, संस्कृति और जनता से जुड़ाव को मजबूत करना है। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने तथा लोगों के सुख-दुख में सहभागी बने रहने का संकल्प दोहराया। यह चार दिवसीय संकल्प यात्रा धुरियापार से शुरू होकर पटनाघाट में संपन्न हुई। इस दौरान लोगों ने हर चौराहों पर फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

बुधवार को बड़हलगंज ब्लाक के सिधुआपार से पदयात्रा शुरू होकर बाछेपार, कालेज रोज, गोला तिराहा, सोती चौराहा, बड़ी मस्जिद होते हुए पटना चौराहे पर पहुंची। जहां भगवान राम व परशुराम के मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद बुढ़नपुरा, नरहरपुर, खड़ेसरी, कोहड़ाभांवर, दुबौली, पिड़हनी, मुजौना, डेरवा, सीधेगौर, नेतवार पट्टी होते हुए पटनाघाट पहुंची। जहां पर जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को जानकर उन्हें ठीक कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद चार दिवसीय पदयात्रा का समापन हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *