इंदू सोनाली और तोशी द्विवेदी का बोलबम गीत ‘देवघर के शंखा पोला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

इंदू सोनाली और तोशी द्विवेदी का बोलबम गीत ‘देवघर के शंखा पोला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी की हजारों सुपरहिट फिल्मों में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाकर फेमस सिंगर इंदू सोनाली करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। वहीं उनकी सुरीली आवाज में गाये हुए वीडियो एल्बम गाने भी सुपरडुपर हिट रहे हैं और आज भी उनके गाने सुनने वाले देखने वालों की तादाद काफी बड़ी है। ऐसे में इंदू सोनाली की आवाज में गाया हुआ बहुत ही मधुर बोल बम गीत ‘देवघर के शंखा पोला’ ऑडियंस के बीच आया है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के ऑडियो में जहां इंदू सोनाली ने अपनी शानदार प्रस्तुति की है। वहीं पापुलर एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी ने इस गाने के वीडियो में गजब का परफॉर्मेंस किया है। रेड कलर की साड़ी पहने बिजली गिरा रही है तो वहीं गजब का डांस करते हुए वह अपने फैंस व ऑडियंस का मन मोह रही है। इस गाने का फिल्मांकन देखने में बहुत प्यारा लग रहा है। यह गाना पूरी तरह से भक्ति का माहौल बना रहा है।
इस गाने की वीडियो में दिखाया गया है कि सावन में लोग जल चढ़ाने देवघर जा रहे हैं, तो तोशी द्विवेदी भी अपने पति के जल चढ़ाने जाना चाहती हैं। वह अपने परदेसी पिया को फ़ोन कॉल पर बात करते हुए कहती है कि…
‘कबले रहबा तू पिया लुधियानवा में, घरे आजा सजनवा सवनवा में, संघे चलल जाई गंगा जी के जल भर के, साड़ी ले अइहा राजा जी ग्रीन कलर के…’

लिंकः https://youtu.be/zbpNSSLvyZA?si=OReycLglvI-eLTNa

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोल बम सांग गीत ‘देवघर के शंखा पोला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर इंदू सोनाली ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस तोशी द्विवेदी ने मनमोहक अदाकारी किया है। इस गाने को गीतकार अनिल कुसुम ने लिखा है, जबकि संगीतकार बजरंगी जी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, डीओपी संतोष यादव, नवीन, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। ड्रोन अतुल सिंह का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *