युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव को मिली जान से मारने की धमकी

Written by

in

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव को मिली जान से मारने की धमकी
प्रांशु वर्मा उर्फ आदिअंश गांधी पुत्र सुप्रकाश वर्मा चिल्ड्रेन बुक डिपो,आर्य समाज रोड,बक्शीपुर, थाना कोतवाली,जिला गोरखपुर के प्रोपराइटर हैं।जो पेशे से किताब के व्यवसायी हैं।अखिलानंद वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा प्रोपराइटर शिवम बुक स्टॉल जखीरा,घुघली,जिला महाराजगंज को 2020-21 में 866695/-की किताबें विभिन्न तिथियां में उनके मांग के अनुसार दिया गया था। जिसका बिल भुगतान अखिलानंद वर्मा ने पहले कोरोना महामारी,फिर लड़की की शादी तथा अपने व्यक्तिगत परेशानियों को बताकर अभी तक नहीं किया।पैसा वापस मांगने पर अखिलानंद वर्मा ने चिल्ड्रेन बुक डिपो के मालिक प्रांशु वर्मा को 10 जून 2024 को कुछ लोगों के साथ उनके दुकान पर आकर जान से मारने की धमकी दिए।दूसरे दिन प्रांशु वर्मा अखिलानंद वर्मा के परिचित SNS स्कूल जखीरा,घुघली,महाराजगंज के मालिक राजकुमार सिंह से जब प्रांशु वर्मा ने बात की,तो राजकुमार सिंह ने कहा,कि अखिलानंद वर्मा पर बहुत कर्जा हो गया है और अखिलानंद वर्मा ने हमसे कहा है, कि अगर प्रांशु वर्मा हमारी दुकान या मेरे घर पर पैसा लेने आए,तो उनको काट कर फेंक देंगे। प्रांशु वर्मा के पास किताबों के बिल साक्ष्य और सारी बातों की रिकॉर्डिंग प्रांशु वर्मा उर्फ आदिअंश गांधी के पास मौजूद है।सारी घटना की सूचना उन्होंने पुलिस अधीक्षक महोदय को आज दी हैं।उन्होंने आश्वासन दिया है,कि जल्द ही इसकी जांच कर कार्यवाही की जाएगी।ज्ञापन में उपस्थित महेंद्र मोहन उर्फ गुड्डू तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश यादव,अनिल सोनकर,जबीयूर रहमान,बालमुकुंद चतुर्वेदी,महेंद्र मिश्रा,विजय कुमार राव,बादल चतुर्वेदी, ललित निषाद,प्रभु कनौजिया,अंकित पांड्य, विख्यात भट्ट,सौरभ शुक्ला,राजू कुमार, प्रभात चतुर्वेदी,शौर्य रोहन यादव,आदर्श यादव,कुश कश्यप,राहुल चौरसिया समेत कई लोग उपस्थित रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts