माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ ने बोलबम गीत ‘बेल के पतइया’ से सभी का मोह लिया मन, वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ ने बोलबम गीत ‘बेल के पतइया’ से सभी का मोह लिया मन, वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
सुपरहिट फिल्म ‘जया’ से सिनेप्रेमियों के दिलों में घर कर चुकी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके जानदार अभिनय की हर कोई तारीफ करते नहीं थक रहा है। सिनेमाघरों में दर्शकों ने तालियों, सीटियों से माही का हौसला अफजाई किया है। इसी बीच शिव भोले बाबा को समर्पित बोलबम गीत ‘बेल के पतइया’ माही श्रीवास्तव लेकर आई हैं। जिसमें उन्होंने इंडियन वेशभूषा में लाल साड़ी पहने सबका मन मोह लिया है। अपनी मोहिनी मुस्कान और डांस स्टेप्स से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस बोलबम गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है, जिसकी सुरीली आवाज बार बार सुनने को मन करता है। माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ की हिट जोड़ी में आया यह बोलबम गीत ‘बेल के पतइया’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को बेहतरीन लोकेशन पर फिल्माया गया है। इसका पिक्चराइजेशन देखते ही बन रहा है। लोग इस बोलबम गीत की काफी तारीफ कर रहे हैं। खासकर माही श्रीवास्तव के अदायगी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गीत का बोल भी काफी मधुर है, जोकि आसानी हर किसी की जुबान पर आ जाता है। इसका गीत संगीत भी बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय बनाया गया है। यह गीत शिवभक्तों को शिव जी भक्ति में रंग दे रहा है। 

इसके वीडियो में दर्शाया गया है कि एक युवा गृहणी माही श्रीवास्तव कुछ महिलाओं को बेल की पट्टी बाँट रही है। उसी बीच एक लड़की सिंपल सलवार सूट पहने माही के पास आती है और इशारों में ही पूछती है कि यह क्यों बांट रही हो। तब उसे समझाते हुए माही श्रीवास्तव कहती हैं कि…
‘लिखा बेल के पतइया प दिलवा के बात, ए सखी… लिखा बेल के पतइया प दिलवा के बात, बाटे जवन कमी पूरा करिहै भोलेनाथ, लिखा बेल के पतइया प दिलवा के बात…’

लिंकः https://youtu.be/SwfUp_7arhU?si=afQU3q-JWWR0vRzE

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोलबम गीत ‘बेल के पतइया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने देहाती लुक में मनमोहक अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, डीओपी संतोष यादव, नवीन, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts