Abvp की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक का देहरादून में हुआ शुभारंभ

“गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस पर गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से लाए गए जल-कलश को अधिवेशन स्थल में किया गया स्थापित”

  देहरादून, नवंबर 26 ,2025।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति बैठक का उद्घाटन देहरादून में बसाए गए भगवान बिरसा मुंडा नगर में किया गया। इसके पूर्व गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस की वर्षगांठ पर दिल्ली के गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से लाए गए जल-कलश के भव्य स्वागत के पश्चात उसे केंद्रीय कार्यसमिति बैठक में अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो (डॉ) राजशरण शाही को सौंपा गया, जिसके पश्चात उसे अधिवेशन स्थल के मुख्य सभागार जनरल विपिन रावत सभागार में स्थापित किया गया है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक में शिक्षा, समाज, पर्यावरण, सेवा, खेल, तकनीकी एवं अन्य महत्वपूर्ण समसामयिक विषयों पर गहन मनन-चिंतन किया जाता है। अभाविप की इस केंद्रीय कार्यसमिति बैठक में देशभर से कुल 107 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ) राजशरण शाही ने कहा कि,”अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक कई मायनों में अहम है, इस बैठक में प्रतिनिधि महत्वपूर्ण शैक्षिक तथा समाजिक विषयों पर संवाद व मंथन करेंगे। अभाविप सदैव ही संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है। भारत को यदि आगे बढ़ना है तो वो भारतीय मूल्यों से ही आगे बढ़ सकती है।”

इस केंद्रीय कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र में अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो (डॉ) राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह सोलंकी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान मंच पर उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *