अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की जबरदस्त कार्यवाही

वरिष्ठ संवाददाता: मनोज कश्यप।

गोरखपुर। अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन/भंडारण के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर महोदय के निर्देश पर दिनांक- 09.09.2026 को एस. एन. वर्मा,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, कैम्पियरगंज,अति. प्रभार सेक्टर~2 सदर द्वारा मय स्टॉफ थाना-राजघाट के अन्तर्गत अवैध कच्ची शराब के विभिन्न संदिग्ध स्थलों- हरबर्ट बँधा व चकरायुल में दबिश दी गई। दबिश के दौरान लगभग 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर,आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एक अभियोग पंजीकृत किया गया।साथ ही साथ कम्पोजिट शाप व रेस्टोरेंट बार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को सख़्त निर्देश दिये गए की नियमानुसार दुकानों का संचालन करें और किसी भी स्थिति में दुकान अपने निर्धारित समय से पहले व बाद में खुलने न पाए तथा शत्-प्रतिशत मदिरा की बिक्री पाश मशीन से ही किया जाना सुनिश्चित करें ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *