खोपड़ा मारो स्पेशलिस्ट ADM साहब.

खोपड़ा मारो स्पेशलिस्ट ADM साहब.
वाराणसी में प्रशासनिक अधिकारी की अजीबो गरीब हरकत का वीडियो हुआ वायरल
मामला है वाराणसी के एडीएम सिटी अलोक कुमार जो बनारस कोठी को जमींदोज करने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ होटल पर पहुंचे
होटल के मालिक ने आरोप लगाया कि रात में हमे सूचित किया गया था कि किसी भी तरह की बुकिंग अब होटल में नहीं होगी और सुबह प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए होटल तोड़ने.
इस बात का विरोध होटल के मालिक सहित कर्मचारी कर रहे थे.    इस दौरान एडीएम सिटी अलोक कुमार उधर से टहलते हुए गुजर रहे थे तो लोगों ने उनका विरोध किया
विरोध से नाराज़ एडीएम सिटी अलोक कुमार ने अपने सर से विरोध कर रहे एक व्यक्ति के मुंह टक्कर मार दी
जिसकी वजह से वहां का माहौल गर्म हो गया जिसको वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शांत किया गया

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *