अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर्स में शुमार हैं। वो अपने हर एक प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों की फीस चार्ज करते हैं और ऐसे में अगर कोई उनसे ज्यादा फीस की मांग करे तो उसे प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ जाता है। 14 साल पहले ऐसा ही कुछ शेफ संजीव कपूर के साथ भी हुआ था। साल 2010 में कुकिंग रियलिटी शो ‘मास्टर शेफ इंडिया’ की भारत में शुरुआत हुई थी। इस शो के पहले सीजन में 3 जजों में से एक अक्षय कुमार भी थे। अक्षय कुमार के बाद ये शो इंडिया के सबसे बड़े शेफ संजीव कपूर को ऑफर हुआ था। उन्होंने शो के लिए हामी तो भर दी थी, लेकिन मेकर्स के सामने एक ऐसी मांग रखी जिसे सुन शो रनर्स के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने संजीव कपूर को शो में कास्ट करने से साफ मना कर दिया. सिद्धार्थ कनन संग लेटेस्ट इंटरव्यू में मास्टर शेफ संजीव कपूर ने इस बात का खुलासा किया है। संजीव कुमार ने कहा किकि उन्होंने मेकर्स से कहा कि वो शो करेंगे, लेकिन वो अक्षय कुमार से 1 रुपए ज्यादा फीस चार्ज करेंगे। अक्षय कुमार से ज्यादा फीस देने की बात पर उनको निकाल दिया गया।

Leave a Reply