ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का आज होगा सेमिफाइनल मुकाबला

ग्रुप ए से काठमांडू इलेवन नेपाल, व नेशनल सपोर्टिंग क्लब, बहडहलगंज और ग्रुप बी से माडर्न स्पोर्टिंग क्लब, खैराबाद व न्यू स्टार स्पोर्ट क्लब आसाम
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज मानव शिक्षा सेवा संस्थान, खडेसरी, बड़हलगंज के सौजन्य से नेशनल स्पोर्टिंग क्लब (ओल्ड) के तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के छठवें दिन पहला मैच
ग्रुप ‘बी’ का पहला मुकाबला
न्यू स्टार स्पोर्ट्स क्लब, आसाम और सिटी फुटबाल क्लब उत्तराखंड के बीच हुआ जहां दूसरे हाफ के 16 वें मिनट में आसाम के नवीन ने एक गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त दलाई वहीं दूसरे हाफ के 31 वें मिनट में उत्तराखण्ड के कमाल ने एक गोल दाग कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया और निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रही!
वहीं दूसरे मुकाबले में बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर और माडर्न स्पोर्टिंग क्लब, खैराबाद के बीच खेला गया जिसमें खैराबाद के
तालीम ने पहले हाफ के 18 वे मिनट में एक गोल और दूसरे हाफ के 6वे मिनट में दूसरा गोल कर के अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दिया तो वहीं खैराबाद के आसिद ने दूसरे हाफ के 17 वे मिनट में तीसरा गोल दाग कर अजूबा करते हुए टीम को बढ़त दिलाया तो खेल के 19वे मिनट में तालीम ने चौथा गोल कर अपनी टीम 4-0 की बढ़त दलाई और खेल के अंतिम समय में गोरखपुर के दिनेश ने 4-1 स्कोर का बना दिया
और इसी स्कोर के साथ खैराबाद ने 4-1 से विजय हासिल करते हुए
सेमीफाइनल में अपना जगह बना लिया!
दोनों मैचों के दौरान निर्णायक अजीजुल हसन, मु. शाहिद, खुर्शीद आलम और मो. शाहिद रहे और कमेंट्री बीरेंद्र कुमार ने किया !
पहले मैच के मुख्य अतिथि चिल्लुपार के विधायक राजेश त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख राम आशीष राय, महेश उमर चेयरमैन प्रतिनिधि, चंद्र विजय सिंह अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच
समाजसेवी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। तो वहीं दूसरे मुकाबले के मुख्य अतिथि जनसेवा हास्पिटल के डायरेक्टर डाक्टर रमेश चंद्र व विशिष्ट अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर मंजय सोनी, हड्डि रोग विशेषज्ञ डाक्टर अनुज गुप्ता ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष योगेश राय, संरक्षक इम्तियाज़ अहमद, मोहम्मद यूसुफ, संयोजक राम नगीना यादव, कोषाध्यक्ष रामदास मद्धेशिया, सलाउद्दीन, धीरज राय, सुनील यादव, चुन्नू, तीर्थराज, अशोक, श्रवण जायसवाल, ओमप्रकाश, सकलैन, मीडिया प्रभारी सरफराज अहमद सहित हज़ारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *